Breaking News

फाइनेंस कर्मी से लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक गिरफ्तार

मुकलावा। निजी फायनेंस कम्पनी के कर्मचारी से मारपीट करके सवा लाख रुपए की नगदी लूटने की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके अन्य साथियों की सरगर्मी से तलाश करवाई जा रही है।
थानाधिकारी रामचन्द्र कस्वां ने बताया कि 30 जुलाई को किशन सिंह पुत्र अभिलाभ सिंह लोधी निवासी अनूपगढ़ ने रिपोर्ट दी थी कि वह भारत   फायनेंस कम्पनी में कर्मचारी है। वह ग्रामीण क्षेत्रों में मिटिंग लेकर बाइक पर सवार होकर वापिस जा रहा था।
रास्ते में राधा स्वामी डेरे के निकट सामने से आ रहे मोटरसाइकिल ने उसके मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। वह नीचे गिर गया। इसी दौरान दो और लड़के आ गये। इन युवकों ने डण्डों उसे पीटना शुरू कर दिया। अज्ञात युवकों ने उससे एक लाख 25 हजार 164 रुपए, टेबलेट, बायोमेट्रिक व अन्य सामान लूट लिया और फरार हो गये। थाना प्रभारी ने बताया कि लुटेरों का पता लगाने के लिए टीम का गठन किया गया।
लुटेरों की पहचान रविन्द्र कुमार पुत्र जसकरण सिंह मजबी सिख निवासी 41 एफ केसरीसिंहपुर व रविन्द्र सिंह उर्फ मिल्खा सिंह पुत्र चतर सिंह मजबीसिख निवासी बिशनपुरा जैतसर के रूप में हुई। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में प्रयुक्त बाइक को भी बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में दोनों युवकों ने खुलासा किया वारदात से पहले रैकी की गई थी। रविन्द्र सिंह फायनेंस कम्पनी के कर्मचारी की रैकी करके अपने साले रविन्द्र सिंह को बताया था। रविन्द्र सिंह ने अपने लूट की वारदात करने के लिए दो अन्य युवकों को भी शामिल कर लिया। रविन्द्र सिंह को बापर्दा गिरफ्तार किया गया है। फरार युवकों की पहचान कर ली गई है। उनकी तलाश करवाई जा रही है। रविन्द्र उर्फ मिल्खा सिंह व रविन्द्र सिंह को आज दोपहर अदालत में पेश करके रिमांड दरयाफ्त किया जायेगा। आरोपियों से लूट की अन्य वारदातों से भी पर्दा उठने की संभावना है।


No comments