Breaking News

सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा

- मौके पर हुई थी एक जने की मौत
नेतेवाला। चूनावढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव ढींगावाली जाटन में शुक्रवार सुबह दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में घायल व्यक्ति ने भी आज अल सुबह एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। कल मौके पर भी एक जने की मौत हो गई थी।
जानकारी के अनुसार हादसे में लवदीप सिंह पुत्र गुरमेल ङ्क्षसह व साबी उर्फ गुरसाहब सिंह निवासी ढींगावाली घायल हो गये थे, जबकि कांता सिंह ग्रेवाल पुत्र देवा सिंह निवासी ढींगावाली जाटान की मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल साबी उर्फ गुरसाहब को श्रीगंगानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। आज सुबह करीब चार बजे साबी ने भी दम तोड़ दिया। साबी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार लवदीप सिंह को मामूली चोटें आई थी। चूनावढ़ पुलिस साबी के शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
गौरतलब है कि एक बाइक पर कांता सिंह सवार था, जबकि दूसरी बाइक पर साबी उर्फ गुरसाहब सिंह व लवदीप सिंह सवार थे। गांव में दोनों मोटरसाइकिल टकरा गये थे। पुलिस ने शुक्रवार को कांता सिंह का पोस्टमार्टम करवा दिया था।
चार बहनों का इकलौता भाई था मृतक
दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में बुरी तरह से घायल 23 वर्षीय साबी उर्फ गुरसाहब 24 घंटों के भीतर जिन्दगी की जंग हार गया। वह चार बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। घर में कोहराम मचा हुआ है। हर तरफ परिजनों के रूदन की आवाज ही सन्नाटा तोड़ रही है। साबी के पिता माड़ी सिंह कैंसर से पीडि़त हैं। परिवार की जिम्मेदारी अब साबी पर ही थी। चार बहनों व माता-पिता की देखभाल के लिए वह अकेला ही था। वेल्डिंग की दुकान पर काम करके वह परिवार का खर्च उठा रहा था, लेकिन शुक्रवार को सामने से आ रहा मोटरसाइकिल उसके लिए काल बन कर आया। साबी की चार बहनों में सबसे बड़ी की शादी हो चुकी है। तीन बहनों की शादी की जिम्मेवारी भी साबी पर ही थी। दो सप्ताह पूर्व ही साबी व उसकी एक बहन की सगाई हुई थी, लेकिन वक्त को कुछ और ही मंजूर था। जवान मौत होने पर परिवार को ढ़ाढ़ंस बंधाने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण आये हुए हैं।


No comments