Breaking News

भूखण्ड के विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष

- दोनों पक्षों के आठ जने घायल
रायसिंहनगर। गांव ठण्डी में बीती रात भूखण्ड के विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। झगड़े में आठ जने घायल हो गये। इन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में दोनों पक्षों के लोग शामिल हैं। बीती रात मौके पर पहुंची पुलिस को वहां एक पिस्तोल भी मिला है।
पुलिस के अनुसार झगड़े में गांव ठण्डी निवासी रोहिताश, कृष्णलाल, मुकेश, बलराम व दूसरे पक्ष के मोहनलाल, मदनलाल, लेखराम व नरेश सभी निवासी गांव 13 व 12 एनपी को चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में भूखण्ड को लेकर विवाद है। बीती रात सुरेन्द्र पुत्र इन्द्राज जाट अपने गांव ठण्डी में मां, भाई व चाचा के साथ सो रहा था। देर रात करीब साढ़े 11 बजे दूसरे पक्ष ने हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया।  सो रहे लोगों ने भी दूसरे पक्ष पर लाठियों से हमला बोल दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठियां व पत्थर बरसाये। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पिस्तोल बरामद किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। एक पक्ष के सुरेन्द्र जाट ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए परिवाद दिया है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।


No comments