सड़क हादसे में एएसपी के सरकारी ड्राइवर की मौत
श्रीगंगानगर। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के सरकारी वाहन के चालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। सदर पुलिस मर्ग दर्ज कर रही है।
सदर पुलिस थाना प्रभारी राजेश सिहाग ने बताया कि एएसपी के सरकारी वाहन पर नियुक्त चालक 44 वर्षीय सुखविन्द्र सिंह पुत्र दमन सिंह निवासी मिर्जेवाला शुक्रवार शाम को बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। गांव 7 जैड के निकट मिर्जेवाला फाटक के निकट किसी अन्य को बचाने के चक्कर में उसका बाइक स्लिप हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने पर सुखविन्द्र सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां उसे लुधियाना के लिए रेफर कर दिया गया। आज सुबह रास्ते में सुखविन्द्र सिंह ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की सूचना पर पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उसके निवास स्थान पर पहुंचे।

No comments