श्रद्धापूर्वक मनाया नाग पंचमी पर्व
- भोलेनाथ व नाग की हुई विशेष पूजा.
श्रीगंगानगर। क्षेत्र में आज नागपंचमी का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। आज भगवान भोलेनाथ और नागों की विशेष पूजा अर्चना की गई। महिलाओं ने इस मौके पर व्रत रखा। मंदिरों और शिवालयों मेंं आज विशेष गहमागहमी रही।
महिलाओं ने आज घरों के मुख्य द्वार पर नाग देवता का चित्र प्रतीक स्वरूप बनाकर पूजा अर्चना की और घर-परिवार की सुख शांति की कामना की। नागपंचमी के मौके पर घरों में परम्परागत परिधानों में सजी-धजी महिलाओं ने पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
श्रद्धालुओं ने नाग देव की प्रतिमा की पूजा कर पुष्प अर्पित किए और सौभाग्य की कामना की। व्रत रखने वाली महिलाओं ने नागदेव की कथा भी सुनी। नाग पंचमी के अवसर शहर के शिवालयों और मंदिरों में विशेष भीड़ रही।
श्रद्धालुओं ने सुबह से ही शिवालयों और मंदिरों मेंं पहुंचना शुरू कर दिया। इस मौके पर भगवान भोलेनाथ का जल और दूध से अभिषेक किया गया।

No comments