Breaking News

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए व्यायाम का अभ्यास

- इस बार सिमित रह सकती है बच्चें की संख्या
श्रीगंगानगर। स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी के साथ स्कूली बच्चों के व्यायाम के पूर्वाभ्यास का सिलसिला भी शुरू हो गया है। सोमवार को पहले दिन चौधरी बल्लूराम गोदारा कॉलेज के मैदान पर  पूर्वाभ्यास में 32 स्कूलों के बच्चे शामिल हुए।
बुलाया 40 स्कूलों को गया था। प्रभारी ओमप्रकाश गोदारा ने बताया कि कुछ स्कूलों में परीक्षा के चलते बच्चे भाग नहीं ले पाए। कल स्कूलों की संख्या बढ़ सकती है। उसके बाद परफेक्ट अभ्यास वाले बच्चों को ही नियमित अभ्यास के लिए बुलाया जायेगा। उन्होने बताया कि इस बार 15 अगस्त का मुख्य समारोह रामलीला मैदान में प्रस्तावित है। ऐसे में व्यायाम प्रदर्शन करने वाले बच्चों की संख्या सिमित की जा सकती है। प्रत्येक साल 40 स्कूलों से 1000 हजार से ज्यादा बच्चों द्वारा व्यायाम प्रर्दशन  में  भाग लिया जाता है। इस बार स्कूलों की संख्या घटाई जा सकती है। गोदारा ने बताया कि आज से 9 अगस्त तक चौधरी बल्लूराम गोदारा कॉलेज के मैदान पर अभ्यास होगा। 10,12 व 13 अगस्त को पूर्वाभ्यास मुख्य समारोह स्थल पर होगा।


No comments