पहले समझूंगी, फिर प्राथमिकता तय करूंगी
- दो दिन बाद विधिवत रूप से काम शुरू करेंगी नई आयुक्त प्रियंका बुडानिया
श्रीगंगानगर। नगर परिषद की नई आयुक्त प्रियंका बुडानिया ने शुक्रवार दोपहर में सांकेतिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यवाहक आयुक्त मिलखराज चुघ ने उन्हेंं पदभार सौंपा।
इससे पहले एसबीटी को उन्होंने बताया कि वे पहले परिषद की विभिन्न शाखाओं के प्रभारियों और कर्मचारियों से शहर की स्थिति और समस्याओं के बारे में फीडबैक लेंगी। बेसिक नॉलेज के साथ ही यहां की लम्बित समस्याओं को समझने का प्रयास करेंगी। इसके बाद मंगलवार से विधिवत रूप से काम शुरू करेंगी। इस दौरान वे जिला कलेक्टर व अन्य उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर शहर के हालात को जानने का प्रयास भी करेंगी। इसके लिए वे शहर का दौरा भी करेंगी। सभी कुछ समझने के बाद प्राथमिकता तय करके ही काम करेंगी।

No comments