Breaking News

नगर परिषद में कल कार्यभार संभालेंगी प्रियंका बुडानिया

- दो साल पहले सूरतगढ़ में रह चुकी हैं ईओ
श्रीगंगानगर। नगर परिषद में प्रियंका बुडानिया नई आयुक्त होंगी। स्वायत शासन विभाग के निदेशक उज्जवल राठौड़ ने इस संबंध में बुधवार शाम को आदेश जारी किए। वे शुक्रवार को यहां कार्यभार ग्रहण करेंगी।
वर्ष 2013 बैच की आरएमएस अधिकारी प्रियंका बुडानिया करीब दो साल पहले सूरतगढ़ नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी के पद पर रह चुकी हैं। उन्होंने एसबीटी को बताया कि राजकीय सेवा में चयन के बाद उन्हें पहली नियुक्ति अजमेर जिले की सरवाड़ नगर पालिका में मिली थी। उसके बाद वे पुष्कर, लक्ष्मणगढ़ रहीं। वर्ष 2015 से मई 2017 तक वे सूरतगढ़ नगर पालिका में भी रह चुकी हैं। बाद में उनका तबादला खण्डेला हो गया। वहां से मुकुन्दगढ़ फिर मालपुरा और अब गंगानगर नगर परिषद में लगाया गया है।
ध्यान रहे पिछले पांच माह से नगर परिषद आयुक्त की कुर्सी खाली है। लोकसभा चुनाव से पहले अशोक कुमार असीजा का तबादला होने के बाद डीएलबी ने आदेश जारी कर राजस्व अधिकारी मिलखराज चुघ को कार्यवाहक आयुक्त बना दिया था। करीब डेढ़ माह पहले डीएलबी ने 14 जून को आरएमएस अधिकारी सुरेन्द्र सिंह यादव को नगर परिषद में आयुक्त पद पर नियुक्ति के आदेश जारी किए थे। एक दिन बाद ही जारी संशोधित आदेश में बताया गया कि यादव को केवल एक माह के लिए  नगर परिषद में आयुक्त पद पर लगाया गया है। बाद में वह आदेश भी रद्द हो गया था। अब प्रियंका बुडानिया को परिषद में आयुक्त बना कर भेजा गया है। ८ एसबीटी न्यूज
श्रीगंगानगर। नगर परिषद में प्रियंका बुडानिया नई आयुक्त होंगी। स्वायत शासन विभाग के निदेशक उज्जवल राठौड़ ने इस संबंध में बुधवार शाम को आदेश जारी किए। वे शुक्रवार को यहां कार्यभार ग्रहण करेंगी।
वर्ष 2013 बैच की आरएमएस अधिकारी प्रियंका बुडानिया करीब दो साल पहले सूरतगढ़ नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी के पद पर रह चुकी हैं। उन्होंने एसबीटी को बताया कि राजकीय सेवा में चयन के बाद उन्हें पहली नियुक्ति अजमेर जिले की सरवाड़ नगर पालिका में मिली थी। उसके बाद वे पुष्कर, लक्ष्मणगढ़ रहीं। वर्ष 2015 से मई 2017 तक वे सूरतगढ़ नगर पालिका में भी रह चुकी हैं। बाद में उनका तबादला खण्डेला हो गया। वहां से मुकुन्दगढ़ फिर मालपुरा और अब गंगानगर नगर परिषद में लगाया गया है।
ध्यान रहे पिछले पांच माह से नगर परिषद आयुक्त की कुर्सी खाली है। लोकसभा चुनाव से पहले अशोक कुमार असीजा का तबादला होने के बाद डीएलबी ने आदेश जारी कर राजस्व अधिकारी मिलखराज चुघ को कार्यवाहक आयुक्त बना दिया था। करीब डेढ़ माह पहले डीएलबी ने 14 जून को आरएमएस अधिकारी सुरेन्द्र सिंह यादव को नगर परिषद में आयुक्त पद पर नियुक्ति के आदेश जारी किए थे। एक दिन बाद ही जारी संशोधित आदेश में बताया गया कि यादव को केवल एक माह के लिए  नगर परिषद में आयुक्त पद पर लगाया गया है। बाद में वह आदेश भी रद्द हो गया था। अब प्रियंका बुडानिया को परिषद में आयुक्त बना कर भेजा गया है।


No comments