Breaking News

खानाबदोश ने अस्पताल में दम तोड़ा

श्रीगंगानगर। बस स्टेण्ड के सामने से दो सप्ताह पूर्व जिला अस्पताल में भर्ती करवाये एक अधेड़ ने बीती रात दम तोड़ दिया। पुलिस मृतक के परिजनों  का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
एएसआई दिलबाग ङ्क्षसह ने बताया कि 15 जुलाई को बस स्टेण्ड के सामने से 50 वर्षीय गुरदयाल पुत्र दौलतराम को बीमारी की हालत में भर्ती करवाया गया था। बीती रात करीब डेढ़ बजे गुरदयाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस को केवल उसके नाम की जानकारी है। कई वर्षो से वह रिक्शा चलाता था। नशा करके बस स्टेण्ड के सामने पड़ा रहता था।
बस स्टेण्ड लावारिस हालत में रहने वाले लोगों को भी गुरदयाल के परिजनों की जानकारी नहीं है। फिर भी उसके परिजनों को पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। शव को जिला अस्पताल के मुर्दा घर में रखवाया गया है।


No comments