Breaking News

सफाई कर्मचारियों व आयुक्त में विवाद

- 600 सफाई कर्मचारियों को 50 वार्डों में सफाई का जिम्मा सौंपा
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर के 50 वार्डों में 600 सफाई कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपने को लेकर आज विवाद खड़ा हो गया। इस मामले में सफाई यूनियन के अध्यक्ष उमेश वाल्मीकि के नेतृत्व में अनेक सफाई कर्मी आयुक्त से मिले। उमेश वाल्मीकि ने आयुक्त को बताया कि इन कर्मचारियों पर अतिरिक्त काम का बोझ देना न्यायसंगत नहीं है। वर्तमान में एक वार्ड में 5 से 6 कर्मचारी लगाए गए हैं। पूरे वार्ड में इतने कर्मचारी सफाई ढंग से नहीं कर पाएंगे। आयुक्त ने कहा कि अभी टैंडर नहीं किए गए हैं। इसलिए इन कर्मचारियों को कार्य करना होगा। इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया। उमेश वाल्मीकि ने बताया कि नियमानुसार एक वार्ड में सफाई के लिए 20 से 22 सफाई कर्मियों की आवश्यकता रहती है। आयुक्त द्वारा कर्मचारी कम लगाए गए हैं। इससे सफाई कर्मियों को परेशानी हो रही है।


No comments