Breaking News

रेप पीडि़ता के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना ने पुलिस को दौड़ाया

- बयान लेने के बाद पता चला, सुनने में हुई थी गफलत
श्रीगंगानगर। रेप पीडि़ता के जिला अस्पताल में भर्ती होने की सूचना ने पुलिस को दौड़ा दिया। महिला के बयान दर्ज करने के बाद हकीकत का पता चला तब पुुलिस ने राहत की सांस ली। महिला को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में लाया गया था, लेकिन पुलिस कन्ट्रोल को सूचना दे दी गई कि पीडि़ता के साथ रेप हुआ है।
जानकारी के मुताबिक गुरूवार सुबह करीब सात बजे अस्पताल प्रशासन ने पुलिस कन्ट्रोल रूम को सूचना दी कि 20 वर्षीय पीडि़ता को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पीडि़ता ने बताया है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। इस सूचना पर मटीलीराठान पुलिस थाना महावीर स्वामी आनन-फानन में अस्पताल में पहुंचे। पीडि़ता ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है। उसके साथ पहले दुष्कर्म हुआ था। उसने अस्पताल प्रशासन को यह बताया था कि पहले उसके साथ दुष्कर्म हो चुका है। अब उसके साथ दुष्कर्म नहीं हुआ।
मटीलीराठान पुलिस के हवलदार सोमदास ने बताया कि महिला की बात को अस्पताल प्रशासन ने ठीक से सुना नहीं और पहले हुए दुष्कर्म की बात को ताजा घटना मान कर कन्ट्रोल रूप में सूचना कर दी।
उन्होंने बताया कि महिला ने पहले खुद के घर में ही दुष्कर्म होने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था। इस मुकदमे के दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भिजवाया जा चुका है।
अभी महिला के साथ ऐसी कोई घटना नहीं हुई। प्रसव पीड़ा होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


No comments