Breaking News

घर में अकेली महिला पर हमला

- मारपीट करके नगदी ले गये
गजसिंहपुर। वार्ड नम्बर 4 में स्थित अपने घर में अकेली महिला पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने घर में घुस कर महिला से मारपीट की। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर कई जनों पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार वार्ड नम्बर 4 निवासी सोनू देवी पत्नी संदीप कुमार नायक ने रिपोर्ट दी कि 30 जुलाई की शाम करीब 6 बजे वह अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान संजय उर्फ चौथा पुत्र सीताराम, संजय पुत्र प्रकाश खटीक, नरोत्तम पुत्र नानकचंद, कालू खटीक उसके घर में घुस गये। उसने इन लोगों को रोकते हुए कहाकि उसके पति घर में नहीं है। बाद में आना, लेकिन यह नहीं माने। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।
उसके गले से सोने का ओम तोड़ कर ले गये। उसने शोर मचाया, तो उसकी जेठानी सरोज देवी पत्नी सूरज कुमार जैती देवी पत्नी नैनूराम, कमला देवी पत्नी ताराचंद ने उसे बचाया। इसके बाद हमलावर उसके घर से चले गये। उसने घर में फ्रीज पर रखे 2700 रुपए संभाले, तो गायब थे। यह रुपए भी आरोपी उठा कर ले गये।
इस मामले में कार्रवाई करने की मंाग को लेकर मौहल्लेवासियों ने आज पुलिस थाना के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुकदमे में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग। थाना प्रभारी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि पीडि़ता का मेडिकल मुआयना करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।


No comments