Breaking News

फायनेंसर के पास गिरवी रखा मकान झूठे दस्तावेज से आगे बेच दिया

- पीडि़त ने दर्ज करवाया मुकदमा
पदमपुर। कर्ज चुकाने के बावजूद फायनेंसरों झूठे दस्तावेजों के आधार पर एक व्यक्ति का मकान आगे किसी को बेच दिया। पुलिस ने अब पीडि़त की रिपोर्ट पर फायनेंसर व उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव 12 ईई निवासी राधेश्याम पुत्र रामप्रताप ने रिपोर्ट दी कि वह पदमपुर में मकान का निर्माण करवा रहा था। उसे रुपयों की जरूरत थी। वह श्रीगंगानगर रहने वाले अपने साले अश्वनी के पास गया और साढ़े तीन लाख रुपए का इंतजाम करने के लिए कहा। अश्वनी के साथ वह श्रीगंगानगर सुखाडिय़ा नगर निवासी अरूण जैन के पास गया। अरूण जैन ने उसके मकान के कागजात गिरवी रख कर उसे साढ़े तीन लाख रुपए दे दिए। अरूण जैन ने खाली स्टाम्प पेपर पर उसके हस्ताक्षर करवा लिए। करीब 6 माह बाद उसने अरूण जैन को ब्याज रुपए सहित रुपए लौटा दिए। अरूण जैन ने उसे कागजात भी लौटा दिए, लेकिन खाली स्टाम्प पेपर नहीं लौटाया। अब अरूण जैन ने खाली स्टाम्प पेपर से जाली कागजात तैयार करके नितेश कुमार को उसका मकान का बेचान लिख दिया। अब उसे अरूण जैन पांच लाख रुपए मांग रहा है। पुलिस ने बताया कि प्रकरण की जांच चल रही है।


No comments