Breaking News

समाज कल्याण छात्रावास में विषाक्त भोजन करने से पांच छात्राओं की हालत बिगड़ी

ाीगंगानगर। मीरा चौक के निकट स्थित समाज कल्याण विभाग के छात्रावास में रविवार रात विषाक्त भोजन करने से पांच छात्राओं की हालत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।
पुलिस कन्ट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब सवार 11 बजे समाज कल्याण छात्रावास से 17 वर्षीय मोनिका पुत्री मदनलाल, 17 वर्षीय गुरप्रीत कौर पुत्री केवल सिंह, 12 वर्षीय गगन पुत्री गुरमेल ङ्क्षसह, संजू नायक पत्नी सुरजीत नायक व 14 वर्षीय शीतल पुत्री पवन को जिला अस्पताल में लाया गया। छात्राओं के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलने पर जवाहरनगर पुलिस अस्पताल में पहुंची। पुलिस को दिए बयानों में छात्राओं ने बताया कि उन्होंने रविवार रात को छात्रावास में बना भोजन खाया था। इसके बाद पानी पीया। रात को उन्हें उल्टियां शुरू हो गई।
पुलिस ने बताया कि एक के बाद एक छात्रा की हालत बिगडऩे पर छात्रावास से लड़कियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर है। लड़कियों के  पर्चा बयान दर्ज कर लिए गये हैं, लेकिन इस संबंध में कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।


No comments