Breaking News

भरभराकर ढहा तीन मंजिला मकान

- 2 महिलाओं सहित चार को निकाला
जयपुर। जयपुर में बीती रात से हो रही बारिश से बुधववार को तीन मंजिला एक मकान धाराशायी हो गया। मलबे में चार लोग, एक घोड़ा और एक बछड़ा दब गए। मकान गिरते ही वहां भगदड़ मच गई। लोगों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। राहत कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दो महिलाओं सहित चार लोगों को मलबे से निकाल लिया गया। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं घोड़े सहित दोनों पशुओं को मलबे से निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

No comments