Breaking News

गर्भवती विवाहिता की मौत, ससुराल

- पक्ष पर दहेज हत्या का मुकदमा
हनुमानगढ़। भिरानी पुलिस थाना क्षेत्र में अपने ससुराल में रहने वाली गर्भवती महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार सिरसा जिले के डींग थाना क्षेत्र के गांव कुकड़थाना निवासी नत्थूराम पुत्र भादरराम ने रिपोर्ट दी कि उसकी बेटी मंजू उर्फ कविता की शादी 9 नवम्बर 2018 को अशोक पुत्र निहाल सिंह निवासी मेहराणा के साथ हुई थी। शादी में उसने हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था। इसके बावजूद पति अशोक व सास राजल देवी पत्नी निहाल सिंह उसकी बेटी को और दहेज लाने के लिए प्रताडि़त कर रहे थे। ससुराल वाले एक लाख रुपए की मांग कर रहे थे। बेटी मंजू रक्षाबंधन पर घर आई तो उसने बताया कि एक लाख रुपए नहीं दोगे, तो उसकी जान को खतरा है।
मैंने बेटी को समझा कर ससुराल भेज दिया और पति व उसकी सास को भरोसा दिलाया कि उसकी आर्थिक हालत ठीक हो जायेगी, तो वह रुपयों का इंतजाम कर देगा।  मैंने बेटी की सास को दस हजार रुपए दे दिए थे। रविवार को उसके पास फोन आया कि मंजू की तबीयत खराब है। वह बेटी के ससुराल पहुंचा, तो बताया गया कि उसे भठ्ठू के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहां जाने पर पता चला कि मंजू की मौत हो चुकी है। नत्थूराम ने आरोप लगाया कि पति अशोक व सास राजल देवी ने उसकी बेटी को मार दिया।


No comments