Breaking News

दो मोटरसाइकिलों में टक्कर एक मरा, एक घायल

नेतेवाला। चूनावढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव ढींगावाली जाटन में आज सुबह दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक जना गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार हादसे में कुलवन्त सिंह उर्फ कांता सिंह ग्रेवाल पुत्र गुरदेव सिंह उर्फ देवा निवासी ढींगावाली जाटान की मौत हो गई। कांता सिंह बाइक पर सवार होकर अपने गांव की तरफ जा रहा था, जबकि लवदीप सिंह पुत्र गुरमेल ङ्क्षसह व साबी उर्फ गुरसाहब बाइक पर सवार होकर वेल्डिंग की दुकान पर जा रहे थे। रास्ते में कल्याण भूमि के सामने दोनों बाइक आपस में टकरा गये। हादसे में बुरी तरह से घायल कांता सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घायल गुरसाहब को एम्बूलैंस से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। साबी के साथी लवदीप सिंह को मामूली चोटें आई है। मृतक कांता सिंह एक लड़का-लड़की का पिता था।


No comments