Breaking News

टीकाकरण अभियान को लेकर विभाग में खींचतान

- अभियान में लगे कर्मचारियों को दिए रिलीव करने के आदेश
श्रीगंगानगर। जिलेभर में चलाए जा रहे मीजल्स-रूबैला अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग में खेंचतान की स्थिति बन गई है। एक ओर जहां विभागीय अधिकारी अभियान की शत-प्रतिशत सफलता चाहते हैं, वहीं दूसरी ओर अभियान में काम कर रहे कर्मचारियों को रिलीव करने के आदेश जारी किए गए हैं। बात करने पर अधिकारियों ने मौखिक बातचीत से मामला सुलझने का आश्वासन दिया है।
जानकारी के अनुसार जिला कलक्टर से चर्चा के बाद स्वास्थ्य विभाग के तत्कालीन सीएमएचओ द्वारा मीजल्स-रूबैला अभियान में अधिकारियों-कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी। इसके बावजूद गुटबाजी के चलते अधिकारी अभियान में काम कर रहे कर्मचारियों को रिलीव करने के लिए आदेश जारी कर रहे हैं। अभियान से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक जिले में निर्धारित लक्ष्य से आधे बच्चों मेें टीकाकरण हुआ है। अगर अभियान से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों में फेरबदल किया जाता है तो टीकाकरण के प्रभावित होने की आशंका है। नए अधिकारियों-कर्मचारियों को भी अभियान संबंधी प्रशिक्षण देना पड़ेगा। सम्पर्क करने पर विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी ने कुछ कर्मचारियों को रिलीव करने संबंधी आदेश जारी होने की पुष्टि करते हुए बताया कि यह जानकारी सही है, परन्तु उन्होंने इस पर आपत्ति जताई है।


No comments