Breaking News

इंजेक्शन की 'सुईÓ से घबराए स्कूली विद्यार्थी

- डर की वजह से स्कूल ही नहीं आए आधे विद्यार्थी
श्रीगंगानगर। स्वास्थ्य विभाग के प्रदेशस्तरीय खसरा-रूबैला अभियान के तहत लगाए जाने वाले इंजेक्शन की 'सुईÓ से स्कूली विद्यार्थी डर गए हैं। इसलिए पहले दिन कई स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति रही। एक जगह तो संभवत: 'सुईÓ का डर ऐसा रहा कि आधे विद्यार्थी स्कूल ही नहीं पहुंचे।
पदमपुर मार्ग स्थित कल्याण भूमि के नजदीक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 13 नंबर में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम खसरा-रूबैला अभियान के तहत टीकाकरण करने पहुंची थी। इस दौरान बच्चों की उपस्थिति कम रही। टीम के अनुसार स्कूल में 56 बच्चों को टीकाकरण के लिए चिन्हित किया गया था, लेकिन आज सिर्फ 30 बच्चे ही स्कूल पहुंचे थे। संभवत: बच्चे टीकाकरण से बचने के लिए स्कूल नहीं आए। इंतजार करने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मजबूरी में इन्हीं बच्चों का टीकाकरण करने के बाद लौट आई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि खसरा-रूबैला अभियान की सफलता में स्कूल प्रबंधन के साथ-साथ विद्यार्थियों का सहयोग महत्वपूर्ण है। अभियान के तहत स्कूलों में चिन्हीकरण के बाद किसी कारण से विद्यार्थी नहीं आते हैं तो स्वास्थ्य विभाग की टीम को दोबारा से टीकाकरण के लिए आना पड़ेगा। ऐसे में निर्धारित अवधि में अभियान की क्रियान्विति होना संभव नहीं।


No comments