सुप्रीम कोर्ट ने निर्दलीय विधायकों की जल्द सुनवाई की मांग ठुकराई.
- कहा- कल सुनवाई होगी या नहीं, देखेंगे
नई दिल्ली। कर्नाटक में राजनीतिक संकट के बीच सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने बागी विधायकों के उस मांग को ठुकरा दिया है जिसमें उन्होंने अपनी याचिका पर जल्द सुनवाई की बात कही थी. निर्दलीय विधायकों की तरफ से मुकुल रोहतगी ने चीफ जस्टिस से मामले पर सोमवार को ही सुनवाई का अनुरोध किया था. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि कर्नाटक में फ्लोर टेस्ट में जानबूझकर देरी की जा रही है. बता दें कि कर्नाटक के दो निर्दलीय विधायक शंकर और नागेश भी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे. उन्होंने याचिका दाखिल कर कर्नाटक में जल्द से जल्द फ्लोर टेस्ट कराने की बात कही है. निर्दलीय विधायकों द्वारा दाखिल याचिका में कहा गया है कि कुमारस्वामी सरकार अल्पमत में है इसके बावजूद भी फ्लोर टेस्ट नहीं कराया जा रहा है।
ऐसे में कोर्ट को चाहिए कि इस मामले की सोमवार को सुनवाई करते हुए शाम पांच बजे तक फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दे. सुप्रीम कोर्ट ने विधायकों की इस अर्जी पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि इस याचिका पर आज सुनवाई संभव नहीं है. चीज जस्टिस ऑफ इंडिया ने कहा कि मंगलवार को भी इस मामले की सुनवाई होगी या नहीं होगी इसे बाद में देखेंगे. गौरतलब है कि कर्नाटक में राजनीतिक संकट के बीच बसपा प्रमुख मायावती ने बड़ा बयान दिया था. बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को कहा कि उनका एकमात्र विधायक सरकार के पक्ष में वोट देगा. बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट में कहा था कि कर्नाटक में बसपा के एकमात्र विधायक एन. महेश को कुमारस्वामी सरकार के पक्ष में वोट करने के निर्देश दिए गए हैं. गौरतलब है कि बड़ी संख्या में सत्तापक्ष के विधायकों के इस्तीफे की वजह से उत्पन्न संकट के बीच कर्नाटक की कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार का भविष्य सोमवार को विधानसभा में शक्ति परीक्षण से तय होने की संभावना है.

No comments