Breaking News

दो साल पहले विवाहिता को भगा कर ले गये, अब जहर देकर मार डाला

जैतसर (एसबीटी)। दो वर्ष पूर्व एक विवाहिता को बहला फुसला कर भगा कर जाने वाले दो युवकों ने विवाहिता को जहर देकर मार डाला। अब पीडि़ता की मां ने दोनों युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार मृतका गोमती उर्फ मंजीत कौर थी। उसकी मां धायली देवी पत्नी टीलूराम नायक निवसी 1 जैड श्रीगंगानगर ने बीती रात रिपोर्ट दी कि  मेरी पुत्री गोमती की शादी दूलाराम पुत्र हरचंद राम के साथ हुई थी। करीब दो वर्ष उसकी पुत्री गोमती को सुक्खा सिंह व मुकेश सोनी निवासी विजयनगर भगा कर ले गये। अब सुक्खा सिंह व मुकेश सोनी ने गोमती को जहर देकर मार दिया। उसकी लाश श्रीगंगानगर के अस्पताल में उसे मिली। धायली देवी ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को आरोपियों ने गांव 11 जीबी में रखा हुआ था। यहां उसे जहर दे दिया। इसके बाद उसकी बेटी गोमती को जिला अस्पताल में लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर रविवार को गोमती के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया था। मुकदमे की जांच चल रही है।


No comments