Breaking News

शहीद भगतसिंह महाविद्यालय के सरकारीकरण की घोषणा से खुशी

रायसिंहनगर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य का बजट पेश करते हुए कस्बावासियों को बड़ी आस पूरी कर दी है। इस बार शहीद भगत सिंह महाविद्यालय को पुन: सरकारीकरण का दर्जा मिल गया है। बजट भाषण को लेकर इलाकावासियों को इस घोषणा का बेसब्री से इंतजार था।
पूर्व में कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस कॉलेज को सरकारीकरण का दर्जा दिया था लेकिन भाजपा सरकार के कार्यकाल में एक बार फिर सरकारी कॉलेज का दर्जा वापस ले लिया गया था। कॉलेज का सरकारीकरण होने पर युवाओं में भी खुशी का माहौल है। शहीद भगत सिंह महाविद्यालय परिसर में कांग्रेस नेता संतलाल मेघवाल के नेतृत्व में खुशी मनाई गई।


No comments