क्रिस्टीन लेगार्ड यूरोपियन सेन्ट्रल बैंक की प्रमुख मनोनीत
वॉशिंगटन। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रबंध निदेशक क्रिस्टीन लेगार्ड को यूरोपियन सेन्ट्रल बैंक के प्रमुख पद के लिए मंगलवार को मनोनीत किया गया। मनोनयन के बाद लेगार्ड ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) प्रमुख के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को अस्थाई रूप से छोडऩे का फैसला लिया है। इस मनोनयन का अर्थ है कि लेगार्ड आईएमएफ प्रमुख के रूप में अपना पांच साल का दूसरा कार्यकाल पूरा होने से दो वर्ष पहले ही पद छोड़ देंगी।
No comments