Breaking News

बैंक कर्मचारियों ने पेंशन के लिए खटखटाया पीएम का दरवाजा

नई दिल्ली। पब्लिक सेक्टर बैंक के कर्मचारियों ने अपनी पेंशन बढ़ाने के लिए अब प्रधानमंत्री का दरवाजा खटखटाया है। बैंक कर्मचारी लंबे समय से पेंशन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने उस फैसले का हवाला दिया है जिसमें इसी साल सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से पेंशन मुद्दे को सुलझाने के लिए कहा था। कर्मचारी, बैंको का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था भारतीय बैंक असोसिएशन के साथ भत्तों को लेकर द्विपक्षीय बातचीत के तहत पेंशन अपडेट की मांग कर रहे हैं। लेकिन इस बातचीत का कभी कोई नतीजा नहीं निकला है। आईबीए का आकलन है कि पब्लिक सेक्टर बैंकों में पेंशन अपडेट करने पर 95,000 करोड़ रुपये का खर्च है। संस्था का कहना है कि बैंक अभी मुश्किल भरे दौर से गुजर रहे हैं और उन पर बैड लोन का दबाव है और बैंक यह भार नहीं सह पाएंगे।


No comments