सिंगापुर में नीरव मोदी के परिवार के 44.41 करोड़ जब्त
सिंगापुर। उच्च न्यायालय ने एक भारतीय जांच एजेंसी की अर्जी पर अरबों रुपए की पंजाब नेशलन बैंक (पीएनबी) ऋण धोखाधड़ी के मामले में आरोपी नीरव मोदी की बहन और बहनोई के वहां के बैंकों में जमा 44.41 करोड़ रुपए जब्त करने के आदेश दिए हैं। भारतीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि भारत में मनी लांड्रिंग जांच के सिलसिले में यह आदेश दिया गया है। एजेंसी ने कहा कि जब्त किया गया खाता पैवेलियन प्वाइंट कारपोरेशन के नाम से बैंक खाता है। यह कंपनी ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड में स्थित है।

No comments