Breaking News

सिंभावली शुगर मिल की 110 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बैंक कर्ज में धोखाधड़ी और उससे जुड़े धनशोधन के मामले में सिंभावली शुगर्स लिमिटेड की 110 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की है। एजेंसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सिंभावली देश की सबसे बड़ी चीनी मिलों में से एक है। ईडी ने बताया कि धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत उत्तर प्रदेश के हापुड़ में सिंभावली शुगर्स की आसवनी इकाई की मशीन, जमीन और इमारत जैसी सम्पत्तियों को कुर्क करने का अंतरिम आदेश  जारी किया गया है। इस आदेश के तहत कुल 109.8 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की गई है। धोखाधड़ी के इस मामले की जांच सीबीआई भी कर रही है।

No comments