Breaking News

पुलिस थाने के आगे से मोटरसाइकिल चोरी

सादुलशहर। पुलिस थाना के आगे से एक बाइक चोरी हो गई। एक व्यक्ति पुलिस थाना में किसी काम से आया था। पुलिस ने बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज होने से इंकार किया है।
जानकारी के अनुसार गांव कालवासिया निवासी देशराज पुत्र नंदराम बावरी, अपने परिचित हेमराज, दुलीचंद, श्रीचंद के साथ 3 जुलाई को पुलिस थाना में किसी काम से आया था। देशराज का मोटरसाइकिल नम्बर आरजे 13 एसएच-5276 व दूसरे साथियों का मोटरसाइकिल नम्बर आरजे 13-एससी 3415 पुलिस थाने के बाहर खड़े थे। यह लोग कुछ देर बाद पुलिस थाने से बाहर आये, तो बाइक नम्बर आरजे 13 एसएच-5276 गायब था।   देशराज व उसके साथियों ने इधर-उधर बाइक की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। देशराज ने पुलिस को परिवाद देकर मामला दर्ज करने की मांग की है।


No comments