Breaking News

सरपंच ने साथियों के साथ मिल कर विवाहिता से किया गैंगरेप

- पहले चला पंचायतों का दौर
हनुमानगढ़। एक सरपंच ने अपने साथियों के साथ मिल कर विवाहिता से गैंगरेप किया। 15 दिन पुरानी इस घटना को लेकर दोनों पक्षों में पंचायतें भी चली, लेकिन बात सिरे नहीं चढऩे पर पीडि़ता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया। घटना तलवाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने  मुकदमा दर्ज करके जांच सीओ एससीएसटी निहाल सिंह को सौंप दी है।
पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय पीडि़ता ने बताया कि वह 15 दिन पहले गांव में स्थित एक दुकान से कपड़े व चूडिय़ा लेकर वापिस लौट रही थी।
तभी वहां डबली खुर्द का सरपंच केसराराम बावरी पुत्र हरचंद बावरी निवासी 7 डीबीएल डबली खुर्द, सुखराम पुत्र जयचंद कुम्हार निवासी चक 5 एजी डबलीखुर्द व महावीर पुत्र टीकूराम बावरी आये। तीनों ने उसे पकड़ लिया। और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसे जातिसूचक गालियां निकाली और धमकी दी कि घटना के बारे में किसी को कुछ बताया तो तुझे व तेरे परिवार को जान से मार देंगे। पुलिस ने बताया कि इस घटना को लेकर विवाहिता व आरोपी पक्ष के बीच पहले पंचायतें चलती रही। पंचायत में कोई फैसला नहीं होने पर विवाहिता ने गुरूवार को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया। पीडि़ता का आज मेडिकल मुआयना करवाया जा रहा है।


No comments