Breaking News

कलेक्ट्रेट में फिर से बदले जा सकते हैं कार्मिक

श्रीगंगानगर। कलेक्ट्रेट में विभिन्न शाखाओं में से कई कार्मिक फिर से बदले जा सकते हैं। हाल ही में जिला कलेक्टर ने कई कार्मिकों का एक-दूसरी शाखाओं में स्थानांतरण किया था। लेकिन कर्मचारियों की कमी के कारण फिर से एक-दो कार्मिकों को पुन: उसी स्थान पर लगा दिया गया।
सोहनसिंह चौहान जो न्याय शाखा में कार्यरत थे, उन्हें सामान्य शाखा में लगाया गया। लेकिन फिर से इन्हें न्याय शाखा में लगाना पड़ा। वर्तमान में राजस्व शाखा से रामकुमार को प्रशासन ने न्याय शाखा में लगाया था, लेकिन 4-5 दिन बाद इन्हें सामान्य शाखा में लगा दिया गया। अभी तक इन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। शायद इन्हें फिर से राजस्व शाखा में ही लगाना जाए। इसकी चर्चा चल रही है। पूरी कलेक्ट्रेट में हर वर्ष दो-तीन कार्मिक रिटायर हो रहे हैं। इस वजह से कार्मिकों की भारी कमी चल रही है। नए कार्मिकों की भर्ती नहीं होने की वजह से कामकाज प्रभावित होता है। राजस्व शाखा में विकास शाखा से स्थानांतरित होकर आए दीपक रहेजा भी कार्यरत हैं। लेकिन यहां पहले से कार्यरत बाबू रामकुमार अभी रिलीव नहीं हुए हैं।


No comments