Breaking News

वाटरवक्र्स कर्मचारी से मारपीट के विरोध में ग्रामीणों ने जताया रोष

- सरपंच, प्रशासन के नहीं आने से वाटर वक्र्स में 18 घंटे लगा रहा ताला
श्रीगंगानगर। निकटवर्ती ग्राम पंचायत 9 जैड के गांव 7 जैड के ग्रामीण बुधवार रात से लेकर गुरुवार दोपहर तक पानी के लिए तरस गए। पानी की बात पर बीती रात अज्ञात लोग कर्मचारी से मारपीट कर वाटर वक्र्स को ताला लगा गए। 18 घंटे तक ताला नहीं खुला। प्रशासन की नालायकी देखिए कि सूचना के बावजूद कई घंटों तक तहसीलदार, पटवारी, पुलिस कोई भी नहीं पहुंचा।
घटना के मुताबिक 7 जैड में बुधवार रात 9 बजे पानी सप्लाई को लेकर बवाल हो गया। अज्ञात लोग वाटर वक्र्स कर्मचारी अमरसिंह से मारपीट कर वाटर वक्र्स के मुख्य कमरे को ताला लगाकर चले गये।
गुरुवार सुबह जब जलापूर्ति नहीं हुई तो ग्रामीण पूछताछ करते वाटर वक्र्स पहुंचे। ग्रामीणों ने मारपीट, तालाबंदी का विरोध जताते हुए सरपंच से कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बावजूद सरपंच नहीं, उनके पिता लीलाधर बिश्नोई मौकेे पर पहुंचे।
इस बीच, माहौल तनावपूर्ण होते देख ग्रामीणों ने तहसीलदार, पटवारी, सदर थाना पुलिस को सूचना दी लेकिन कई घंटों तक मौके पर कोई नहीं आया। सम्पर्क करने थाना प्रभारी ने सड़क दुर्घटना की वजह से  स्वयं और स्टाफ भेजने में असमर्थता जताई। 11 बजे के बाद पुलिस, गिरदावर और पटवारी ने गांव पहुंच ताला तोड़ा। इन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मारपीट और ताला लगाने वाले आरोपियों को पकड़ा जायेगा। पटवारी, गिरदावर ने भी ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शैड्यूल बनाकर जलापूर्ति की जाएगी। मौके पर राजूसिंह, सोनासिंह, निर्वरसिंह, मिठूसिंह, कुन्दनलाल, ज्ञान, शंभू, अमीलाल, वरियामसिंह, बिल्लू, जोसन, दीनानाथ, विजयसिंह, महेंद्र सिंह, सर्वजीत कौर और अजीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
हंगामा होता रहा, नहीं आई सरपंच
बुधवार रात से लेकर गुरुवार सुबह तक हंगामा-विरोध होने के बावजूद सरपंच मौके पर नहीं पहुंचीं। लीलाधर बिश्नोई ने ग्रामीणों से बात की। इसका विरोध जताते हुए लोगों ने कहा कि सरपंच अनुपमा बिश्नोई निर्वाचित होने के बाद पंचायत में कम दिखती हंै। सरपंच की गैर मौजूदगी में पंचायत के काम उनके पिता लीलाधर बिश्नोई देख रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गैर मौजूदगी के चलते ही सरपंच केहस्ताक्षर नहीं करवा पाते हैं। वाटर वक्र्स का बजट भी अटका पड़ा है। इस बारे में सम्पर्क करने पर लीलाधर बिश्नोई ने कहा कि ऐसा नहीं है। इस मामले में सरपंच की मौजूदगी में ही दोपहर तक वार्ता जारी थी।


No comments