Breaking News

करोड़ों की जमीन के मामले में पुलिस को रिकॉर्ड मिला

- फिर जांच कुछआ चाल से
श्रीगंगानगर (एसबीटी)। जस्सा सिंह मार्ग पर स्थित करोड़ों की कृषि भूमि के विवाद को लेकर कोतवाली पुलिस थाना में दर्ज मुकदमे की जांच कछुआ चाल से चल रही है। पुलिस को तहसील कार्यालय से मांगा गया रिकॉर्ड उपलब्ध होने के बावजूद जांच लम्बित बताई जा रही है।
जांच अधिकारी हनुमानाराम बिश्रोई ने तहसील कार्यालय से मुकदमे से संबंधित रिकॉर्ड हासिल किया। इस पर पटवारी विकास ने 27 जून को जमीन से संबंधित पुराने इंतकाल 2, 3, 28, 324, 353, 370, मुरब्बा नम्बर 7, 11 व 20 की गिरदावरी व खाता संख्या 104 की जमाबंदी सहित तमाम रिकॉर्ड पुलिस को उपलब्ध करवा दिया। इसके बावजूद जांच अधिकारी जांच लम्बित होने की बात दोहरा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार बृजलाल पुत्र लच्छीराम अग्रवाल निवासी 3 बी-14 मीरा मार्ग जवाहरनगर की रिपोर्ट पर उत्तर प्रदेश निवासी अमरनाथ के पुत्र-पुत्रियों उपरेन्द्र नाथ, मनोज कुमार, रीता रानी व चित्रलेखा, श्रीगंगानगर निवासी अमित सिंगल, अमिताभ खैरवा, श्याम कालड़ा, राजदीप सिंह, हेमंत कुमा, आशीष गुप्ता, विनोद ताखर, सुरेन्द्रपाल सिंह सरपंच, दिपेश बिश्रोई पटवारी व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। मुकदमे में आरोप है कि चक 3 ए छोटी के मुरब्बा नम्बर 7, 11 व 20 में मनोज कुमार महाजन मनोज की बहन रीता अग्रवाल, उसके भाई उपेन्द्रनाथ महाजन व चित्रलेखा अग्रवाल, परगना गोपामऊ का हिस्सा था। इन्हीं मुरब्बों में बृजलाल अग्रवाल पुत्र लच्छीराम अग्रवाल के परिवार का बराबर का हिस्सा है। बृजलाल के पिता ने मनोज वगैराह के पिता अमरनाथ को यह जमीन गिफ्ट की थी।
अमरनाथ के निधन के बाद उनके पुत्र व पुत्रियां वारिस हो गये। इन लोगों ने अपने हिस्से की जमीन को कुछ लोगों को बेच दी। खरीददारों ने जमीन पर कब्जा कर लिया।


No comments