Breaking News

कई पंचायतों को मुख्यालय व एक को पंचायत समिति बनाने पर जोर

श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के निर्देश पर पंचायती राज संस्थाओं की सीमाओं में परिवर्तन/पुनर्गठन किया जा रहा है। इसको लेकर कई पंचायतों को मुख्यालय व एक ग्राम पंचायत को पंचायत समिति बनाने की मांग सरपंचों व ग्रामीणों द्वारा की गई है।
इस सम्बंध में सम्बंधित विभाग अब इस मामले में आगे की कार्यवाही करेगा। मिर्जेवाला ग्राम पंचायत को पंचायत समिति बनाए जाने की मांग समाजसेवी सतीश कुमार नागपाल व मिर्जेवाला सरपंच तथा ग्रामीणों द्वारा की गई है।
 इसके अलावा 3-डी बड़ी को ग्राम पंचायत मुख्यालय बनाने, ग्राम पंचायत 18 एमएल में चक 23 एसडीएम को जोडऩे की मांग की है। इसी तरह 8 एचएच ग्राम पंचायत के अलावा ढींगांवाली को पंचायत मुख्यालय तथा चक 22 एमएल को गणेशगढ़ से हटाकर अलग करने की मांग, ग्राम पंचायत ल_ांवाली से ग्राम 23, 24, 25 एमएल को अलग पंचायत बनाने की मांग की है।
भाजपा नेता बृजमोहन सहारण ने ग्राम पंचायत डूंगरसिंहपुरा को पंचायत समिति सादुलशहर में यथावत रखने का प्रस्ताव भेजा है। साहूवाला ग्राम पंचायत के अलावा चक 6 ए छोटी को नई पंचायत, मनफूलसिंहवाला पंचायत में पंचायत समिति डायरेक्टर जॉन बदलने की मांग की गई है। मटीलीराठान सरपंच ने पंचायत का पुनर्गठन करने को कहा है। इसके अलावा 3-ई छोटी सरपंच ने 2-ई छोटी को पंचायत बनाने, 5 ई छोटी सरपंच ने 6 ई छोटी को ग्राम पंचायत बनाने, लाधुवाला सरपंच ने जॉन बदलने, गणेशगढ़ सरपंच, लाधुवाला सरपंच, चक मनफूलसिंहवाला सरपंच ने पंचायत को श्रीगंगागनर पंचायत समिति में जोडऩे की मांग की है। सिहागांवाली के ग्रामीणों ने गांव को ग्राम पंचायत का दर्जा देने को कहा है। मापदंडों के आधार पर अब अधिकारी ग्राम पंचायतों व पंचायत समितियों के प्रस्ताव तैयार करेंगे।


No comments