अवैध संबंधों के चलते खेत मजदूर की हत्या
- इस्तगासे के आधार पर मुकदमा दर्ज
श्रीगंगानगर। अवैध संबंधों के चलते खेत मजदूर की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक के भाई ने कोर्ट में इस्तगासा दायर करके खेत मालिक व मकतूल की पत्नी के खिलाफ मटीलीराठान पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। इस मामले में पूर्व में मर्ग दर्ज थी।
पुलिस के अनुसार गांव 13 क्यू निवासी गुरमेल सिंह उर्फ गोपी पुत्र भोला सिंह मजहबी सिख ने इस्तगासे में बताया कि उसका भाई शंभू सिंह गांव 13 क्यू में ही संदीप जाट पुत्र वेदप्रकाश जाट के खेत में मजदूरी करता था।
खेत मालिक संदीप जाट के शंभू सिंह की पत्नी सुमन देवी के साथ अवैध संबंध थे।
शंभू सिंह इन अवैध संबंधों का विरोध करता था। ऐसे में संदीप जाट, सुमन देवी व दो अन्य ने शंभू ङ्क्षसह को शराब में जहर मिला कर पिला दिया। इससे शंभू सिंह की मौत हो गई। अवैध संबंंधों को कायम रखने के लिए सुमन देवी व संदीप जाट ने दो अन्य लोगों के साथ मिल कर उसके भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच थाना प्रभावी महावीर प्रसाद को सौंप दी है।
पुलिस ने बताया कि शंभू सिंह मजहबी की मौत होने पर उसके दूसरे भाई ने पुलिस थाना में गत 7 अपे्रल को मर्ग दर्ज करवाई थी। अब दूसरे भाई ने कोर्ट में इस्तगासा दायर करके मुकदमा दर्ज करवाया है।

No comments