Breaking News

क्रिकेट व पर्ची सट्टे को पुलिस की अघोषित छूट

- दिखावे के नाम पर दुकानें बंद, सड़क पर चलती हैं सट्टे की दुकानें
श्रीगंगानगर। बीकानेर रेंज आईजी बीएल मीणा की सख्ती के चलते शहर पुलिस ने क्रिकेट व पर्ची सट्टा को अघोषित छूट प्रदान कर रखी है। दिखावे के तौर पर सट्टे की दुकानें बंद है, लेकिन दुकानों के बाहर सड़क पर चलती फिरती दुकानों को पुलिस की अघोषित छूट मिली हुई है। सट्टा लिखने एवज में पुलिस का खर्चा का भी बरकरार है।
इस धंधे से जुड़े सटोरियों ने बताया कि पुलिस का खर्चा शुरू है। सदर, कोतवाली व पुरानी आबादी पुलिस थानों में सट्टे की दुकानें बंद है, लेकिन दुकान के आसपास सटोरियों के कारिन्दें सड़क पर बैठ कर सट्टा लिखते हैं।  सटोरियों पर धड़ाधड़ छापे भी पड़ते हैं, ऐसे में धंधा अब दम तोडऩे जा रहा है। पुलिस वाले अपनी मंथली पहले की तरह वसूल कर रहे हैं। क्रिकेट सट्टा बुक्की भी चोरी छिपे अनेक कॉलोनियों में चल रही हैं। छापा पडऩे के भय से अधिकांश सटोरियों ने दूसरे राज्यों का रूख कर लिया है।
उधर जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी ने इस माह से सख्ती से पर्ची सट्टा बंद करवा दिया, लेकिन दुकानों की बजाय अब पर्ची सट्टा घरों में चलने लगा है। दुकानें भी कुछ समय के लिए खुलती हैं। सटोरियों के कारिन्दें अब छुप-छुप कर सट्टा लिखते हैं, अधिकांश अब केवल मोबाइल पर टिका हुआ है। पिछले दिनों एक नेता के कार्यकर्ताओं द्वारा जवाहरनगर एरिया में सट्टे का धंधा करने वालों की संख्या अधिक होने पर नेता को दखल देना पड़ा। उन्होंने थाना प्रभारी को सट्टे की दुकानों पर सख्ती करने के आदेश दे दिए। अब सभी कार्यकर्ता शांत है। सट्टे की दुकानों से एक सिपाही द्वारा मंथली लेकर जाने के तीसरे दिन ही सभी सटोरियों को दबोच कर सट्टे के मुकदमे के साथ धारा 151 में गिरफ्तार करने पर मामला काफी चर्चा में है। सटोरियों ने मंथली वापिस करने की डिमांड रख दी। इस पर अफसरों ने इस माह सटोरियों से मंथली न लेकर सट्टे की दुकान के मालिकों को दबोच कर हवालात में डालने के आदेश जारी किए हुए हैं। इस एरिया में पुलिस की सख्ती इस माह दिखाई दी है।
 क्रिकेट व पर्ची सट्टा होने की जहां भी सूचना मिलती है। शहर पुलिस धड़ाधड़ कार्रवाई कर रही है। सट्टे वालों के बारे में पुलिस को सूचना दी जा सकती है। पुलिस प्रभावी कर रही है और करती रहेगी। शहर में कहीं भी सटोरियों को पुलिस की छूट नहीं है।
- इस्माइल खां,
पुलिस उप अधीक्षक श्रीगंगानगर




No comments