Breaking News

सरकार को बेची जा रही सरसों बनी चर्चा का विषय

श्रीकरणपुर। कस्बे के एक व्यापारी की सरसों क्रय-विक्रय सहकारी समिति को तोलने का मामला तूल पकडऩे के साथ-साथ चर्चा का विषय बन गया है।
 गौरतलब है कि धान मंडी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सुरेंद्र इटकान ने 25 जून को प्रशासन से शिकायत की थी कि एक व्यापारी की 75 क्विंटल सरसों क्रय-विक्रय सहकारी समिति को तोली जा रही है। मौके पर 125 क्विंटल सरसों बरामद हुई। इसकी गिरदावरी थी लेकिन मौके पर किसान नहीं मिला। तहसीलदार की जांच के बावजूद प्रशासन ने कोई जब्ती नहीं की। उक्त सरसों राजसात होनी चाहिए थी। समिति व्यवस्थापक को निलंबित करने के बाद प्रभावशाली लोग मामले को रफा-दफा करने के प्रयास में हैं।
किसानों का कहना है कि यह खेल लंबे समय से चल रहा है जबकि उपखंड अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।


No comments