Breaking News

28 हाजियों का टीकाकरण किया

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले से वर्ष 2019 में हज पर जाने वाले हाजियों का प्रशिक्षण व टीकाकरण कार्यक्रम मदरसा मोइनियां सूरतगढ में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य प्रशिक्षक भी मोहम्मद हुसैन पंवार, सैयद कसम अली सहित टीम तथा चिकित्सा विभाग की टीम के सदस्यों ने भाग लिया।
चिकित्सा विभाग की टीम के सहयोग से सभी 28 हाजीयों का टीकाकरण करवाया गया। कार्यक्रम में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी युनुस अली उपस्थित रहें तथा कार्यक्रम के संयोजन में अपना सहयोग प्रदान किया।


No comments