Breaking News

रिकॉर्ड आनलाइन करने पर

- चूनावढ़ थाना प्रदेश में दूसरे स्थान पर
चूनावढ़। सन 1927 अंग्रेजों की हुकूमत के वक्त का स्थापित चुनाव थाना को पुलिस द्वारा प्रत्येक माह पुलिस थाना के कामकाज का रिकॉर्ड ऑनलाइन करने पर थाना प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा है।
थाना प्रभारी परमेश्वर सुथार का कहना है कि मई माह के सर्वे के परिणाम प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किए गए हैं इसके अनुसार चूनावढ़ थाना को बेहतर कामकाज की दृष्टि से पूरे राजस्थान में दूसरा स्थान मिला है। यह सर्वे ऑनलाइन किया जाता है, जो प्रत्येक पुलिस थाना द्वारा हर माह हर किए गए कार्यों के मुख्यालयों को प्रेषित किए गए आंकड़ों पर आधारित रहता है, इसमें बकायदा मापदंड तय किए हुए हैं कि किस थाना में कितने केस में दर्ज हुए और उनका कितना जल्दी निस्तारण किया गया।
 नोटिस सम्मन की तामील, लंबित प्रकरणों का प्रतिशत और प्रोबेटिव एक्शन आदि सब का आंकलन किया जाता है। थाना प्रभारी सुथार ने बताया कि वे इससे पहले बीकानेर जिले में कालू थाना के प्रभारी रह चुके हैं कालू थाना को पिछले वर्ष देशभर में प्रथम स्थान मिला था और अहमदाबाद गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पुरस्कृत किया था।


No comments