एक दिन की कार्रवाई से बढ़े बजरी के दाम
- दुकानों पर अनलोड नहीं हुए ट्रक
श्रीगंगानगर (एसबीटी)। इलाके में अवैध बजरी से ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ प्रशासन की एक दिन की कार्रवाई के बाद बाजार में बजरी के दाम दोगुना तक बोले जाने लगे हैं।
ट्रक वाले भी ज्यादा दाम मांग रहे हैं। इस कारण बिल्डिंग मैटेरियल विक्रेता ट्रकों को अनलोड नहीं करवा रहे। बाइपास पर करीब एक दर्जन ट्रकों की लाइन लगी है।
बिल्डिंग मैटेरियल विक्रेता मनोज सिंगल ने बताया कि कल तक ट्रक वाले 48 रुपये क्विंटल की दर पर बजरी उपलब्ध करवा रहे थे। आज 85 से 90 रुपये की मांग की जा रही है। यह अस्थाई रेट है। इस कारण किसी थी दुकानदार ने ट्रक अनलोड नहीं करवाया है। आज बाजार में खुली बजरी 75 रुपये तक बेची जा रही है। दो दिन पहले दुकानों पर बजरी 53 रुपये प्रति क्विंटल बिकी थी।

No comments