Breaking News

बोना कद था, डिपे्रशन में रहने लगा, आत्महत्या कर ली

पदमपुर। उम्र 28 वर्ष थी। कद केवल साढ़े तीन फुट था। बोना कद होने के कारण वह डिपे्रशन में रहता था। बीती रात उसने अपनी बुआ के घर के निकट बनी वाटर वक्र्स की डिग्गी में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
हवलदार राकेश कुमार ने बताया कि मृतक 28 वर्षीय हरविन्द्र सिंह पुत्र बलवीर सिंह मजबी सिख निवासी 3 जेजे हाल निवासी वार्ड नम्बर 3 पदमपुर था। वह कुछ समय से गांव 24 जीजी के निकट वाटर वक्र्स के पास अपनी बुआ के पास रहता था। हरविन्द्र सिंह सुबह रोजाना घूमने जाता था। आज सुबह वह काफी देर तक घर नहीं आया, तो बुआ ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान पास ही स्थित डिग्गी में उसकी लाश तैरती हुई मिली। परिजनों ने बताया कि हरविन्द्र सिंह का कद केवल साढ़े तीन फुट था।
 ऐसे में वह हीन भावना का शिकार था। डिपे्रशन के चलते उसने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई करवाने से इंकार कर दिया, ऐसे में बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया।


No comments