ग्राम सचिवों ने की बीडीओ की शिकायत, हुई समझाइश
- सरपंचों का नहीं था बीडीओ से विवाद
श्रीगंगानगर। ग्राम सचिवों ने बीडीओ की शिकायत जिला परिषद सीईओ से की। सभी सचिवों ने अवगत करवाया कि बीडीओ ग्राम सचिवों के साथ अभद्र व्यवहार करती है।
ग्राम विकास अधिकारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सरोज चाहर, अनसुईया बिश्रोई, शारदा शर्मा, शंकरलाल वर्मा, सुरेश शर्मा, प्रियाव्रत गाट, गुरतेज सिंह, विनोद सुथार व विजय भांभू ने सीईओ सौरभ स्वामी से कहा कि बीडीओ के कार्य में सुधार किया जाए। सीईओ ने विकास अधिकारी को मौके पर बुलाया और ग्राम सचिवों को आमने-सामने बिठाकर समझाइश की। सरपंच यूनियन श्रीगंगानगर के अध्यक्ष जगजीतसिंह सेखों ने कहा कि सरपंचों का बीडीओ से कोई विवाद नहीं था।
विकास अधिकारी नियमित रूप से कार्य कर रही हैं। सेखों ने कहा कि पंचायत राज के अधिकारी मिलजुलकर कार्य करें ताकि गांवों का अधिक से अधिक विकास हो सके।

No comments