Breaking News

अब तक 190 लोगों की मौत

- नेपाल में फिर हुई बारिश तो बढ़ सकता है बाढ़ का कहर
बिहार। बाढ़ से 12 जिलों के 1123 पंचायत में 69।27 लाख लोग प्रभावित हैं। मोतिहारी जिला में सबसे अधिक 49 और सीतामढ़ी में 30 लोगों की मौत के साथ आंकड़ा 190 तक पहुंच गया है। हालांकि आपदा प्रबंधन विभाग 102 मौत की पुष्टि कर रहा है।
बिहार के 12 जिले बाढ़ प्रभावित हैं और इन इलाकों में बड़े पैमाने पर जान माल की हानि हुई है। हालांकि कई नदियों में तेजी से घटते जल स्तर से लोग उम्मीद लगाए हैं कि जल्दी ही सब पटरी पर आ जाएगा, लेकिन कई जिलों में घुमड़ रहे बादल फिर से दहशत फैला रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार नेपाल में भारी बारिश के आसार अब भी हैं, ऐसे में हालात और बिगड़ सकते हैं। गौरतलब है कि बिहार में बाढ़ से अब तक 190 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि आपदा प्रबंधन विभाग ने 102 मौत की ही पुष्टि की है।
बाढ़ से 69 लाख लोग प्रभावित  : गौरतलब है कि बिहार में बाढ़ से 12 जिलों के 1123 पंचायत में 69।27 लाख लोग प्रभावित हैं। जबकि लगातार बढ़ रही मौत की संख्या इसकी भयावहता को बताने को काफी है। मोतिहारी में बाढ़ से अब तक 49, सीतामढ़ी में 30, मधुबनी में 23, दरभंगा में 20, पूर्णिया, कटिहार और अररिया में 14-14 लोगों की मौत हो चुकी है।

No comments