Breaking News

फर्जी दुल्हन पौने दो लाख व जेवरात लेकर फरार

- पीडि़त युवक ने पिता-पुत्री पर करवाया मुकदमा
श्रीगंगानगर। फेसबुक पर दोस्ती करके एक युवक से शादी करने वाली फर्जी दुल्हन घर से पौने दो लाख रुपए की नगदी व सोना लेकर फरार हो गई। पीडि़त युवक ने अब फर्जी दुल्हन व उसके पिता पर कोतवाली पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार साहिबसिंहवाला निवासी विजय सिंह लांबा पुत्र हरदीप सिंह ने रिपोर्ट दी कि फरवरी 2017 में पूजा नामक युवती से फेसबुक पर दोस्ती हुई। वह उसके साथ चेट करने लगा। पूजा ने उसे बताया था कि वह तलाकशुदा है और शादी करना चाहती है। उसने पूजा को गंगानगर बुलाया और अपने परिजनों से मिलवाया। 28 फरवरी 2017 को उसने पूजा से शादी कर ली। शादी के कुछ दिन बाद पूजा उसके घर में रही। इसके बाद उसके घर से एक लाख 80 हजार रुपए की नगदी व जेवरात लेकर फरार हो गई। पूजा व पूजा के पिता शेर सिंह ठाकुर निवासी हरद्विार उत्तराखण्ड ने शादी का झांसा देकर उसके घर से नगदी व सोना चुरा लिया। वह पहले से शादीशुदा थी।


No comments