Breaking News

दो बाइक्स भिड़ी, दोनों के चालक गंभीर

रायसिंहनगर (एसबीटी)। अनूपगढ़ मार्ग पर स्थित गांव 23 पीएस मौड़ के पास दो बाइक्स में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने निजी वाहनों से घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां दोनों की हालत गंभीर होने के कारण श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी सरकारी अस्पताल पहुंच गई।
हालत गंभीर होने के कारण दोनों घायलों के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। दुर्घटना में 53 एनपी निवासी प्रेम कुमार नायक व श्रीबिजयनगर निवासी अयूब खान घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों वाहन तेज गति के होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं।


No comments