आरोपी ने किया आत्महत्या का प्रयास
- नहर में कार गिरने से युवक की मौत का मामला
श्रीगंगानगर। पिछले दिनों सूरतगढ़ रोड पर नहर में कार गिरने से नवनीत जाखड़ की मौत के मामले में नया मोड़ हो गया है। कार को जानबूझ कर नहर में गिरा कर नवनीत जाखड़ को मारने के मामले में आरोपी ने सोमवार को आत्महत्या का प्रयास किया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
सदर पुलिस थाना प्रभारी राजेश सिहाग ने बताया कि पिछले दिनों कार के नहर में गिरने से आनन्द विहार निवासी नवनीत जाखड़ की मौत हो गई थी। कार में सवार अश्वनी जाट व नवनीत की पुत्री युक्ता उर्फ चिंकी को जिन्दा बचा लिया गया था। उस दुर्घटना को लेकर अश्वनी जाट की ओर से एक्सीडेंट का मुकदमा दर्ज करवाया गया था। जांच पड़ताल के दौरान युक्ता ने पुलिस को दिए बयानों में खुलासा किया कि उसके मामा अश्वनी ने जानबूझ कर कार को नहर में डाल दिया था। इस खुलासे के बाद पुलिस ने मुकदमे में धारा 302 और जोड़ दी।
प्रकरण की जांच चल रही थी कि अश्वनी जाट ने आनन्द विहार में नवनीत जाखड़ के घर जाकर जहर निगल कर आत्महत्या का प्रयास किया। परिवार के लोगों ने उसे संभाला और अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस घटना को लेकर नवनीत जाखड़ के भाई अनुराग जाखड़ ने अश्वनी व अश्वनी के भाई अजय के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने के आरोप में धारा 309, 384, 388, 120 बी में मुकदमा दर्ज करवाया है। अनुराग जाखड़ ने आरोप लगाया कि अश्वनी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में कार्रवाई नहीं करवाने के लिए दबाव बनाने व आत्महत्या के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर अश्वनी ने जहर का सेवन कर लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सच्चाई जानने का प्रयास किया जा रहा है। नहर में कार दुर्घटनावंश गिरी या फिर जान बूझ कर गिराई गई, इसकी सच्चाई अभी सामने नहीं आई है। दोनों तरफ से मुकदमेबाजी चल रही है। इसके पीछे रहे कारणों को भी जानने का प्रयास किया जा रहा है।

No comments