धानमंडी गेट के पास पालिका ने हटाए अतिक्रमण
पदमपुर। कस्बे की नई धान मंडी गेट के पास हुए अतिक्रमणों को नगरपालिका ईओ विश्वास गोदारा की देख-रेख में हटाया गया। जिला कलेक्टर व एसडीएम के निर्देश पर नगरपालिका प्रशासन ने धान मंडी के आसपास बरसों से अवैध रूप काबिज अतिक्रमणों को शुक्रवार सुबह 6 बजे एक अभियान चलाकर हटाया।
इस मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध भी किया। परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी। शुक्रवार सुबह 6 बजे शुरू हुई तेज बारिश चार घन्टे लगातार चली। इसी बीच नगर पालिका कर्मचारियों ने मुस्तैदी के साथ दो दर्जन के करीब अतिक्रमण हटा दिये। इस मौके पर छ: थानों की पुलिस, अधिकारी के साथ तहसीदार विनोद कुमार राजपुरोहित सहित अनेक कार्मिक उपस्थित थे।

No comments