15 अगस्त को ग्राम सभाएं, होगी खाद्य योजनाओं की सोशल ऑडिट
श्रीगंगानगर। आगामी 15 अगस्त को ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन ग्राम सभाओं में खाद्य सुरक्षा योजना का सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) कराया जाएगा। राज्य सरकार के आदेश बाद ग्राम सभाओं की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 28 के अन्तर्गत एवं माननीय सर्वोच्च नयायालय की रिट याचिका संख्या 857/2015 के निर्देशों की पालना में सोशल ऑडिट के लिए राज्य सरकार ने 17 जनवरी को जिला कलक्टरों को निर्देशित किया था। उसके बाद नोडल इंचार्ज की बैठक भी हुई थी। समय कम मिलने के कारण सभी जगह सोशल ऑडिट पूरी नहीं की जा सकी है। अब15 अगस्त को होने वाली ग्राम सभाओं में सभी जगह खाद्य सुरक्षा योजना की सोशल ऑडिट कराई जाएगी।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने राज्य विधानसभा में जानकारी दी है कि राशन डीलर, अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ आने वाली शिकायतों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

No comments