जिले में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश
श्रीगंगानगर। भारी बरसात की चेतावनी के बीच शुक्रवार सुबह जिले में कहीं हल्की और कहीं तेज बरसात हुई। जिला मुख्यालय पर आधी रात के बाद से ही काली घटाएं उमड़-घुमड़ कर आने लगी थीं। रात भर बिजली भी चमकती रही। परंतु बरसात सुबह छह बजे के बाद शुरू हुई। कुछ देर बरसने के बाद मौसम साफ हो गया लेकिन गर्मी से राहत मिल गई।
श्रीविजयनगर। शहर में आधी रात के बाद शुरू हुई बरसात सुबह तक चली। इससे शहर की गलियों और घरों में पानी भर जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर में हर गली, चौराहा और मोहल्ला डेढ़ से दो फीट पानी से भरा हुआ था। कई घरों में पानी भर गया। इस कारण लोगों को बेहद कठिनाई का सामना करना पड़ा। यहां तक कि निकासी व्यवस्था देखने वाली नगर पालिका के कार्यालय परिसर में भी बरसाती पानी भर गया। पालिका का पार्क तो लबालब भरा हुआ था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी पानी भर जाने से रोगियों को कठिनाई हुई। शहर के अन्य पार्कों, स्कूलों में भी पानी जमा हो गया था। पालिका ने निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की थी। इस कारण दोपहर तक भी स्थिति बेहद दयनीय हो रही थी।
जैतसर । कस्बे में तड़के तीन बजे शुरू हुई बारिश से सड़कों पर पानी फैल गया। इससे कस्बा पूरी तरह से जलमग्न हो गया। निकासी नहीं होने के कारण बरसात का पानी सड़कों पर फैल गया। कई जगह सड़कें टूट गई हैं। इससे आमजन को आने जाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वैसे बरसात होने से मण्डीवासियों को गर्मी से सुकून मिला है। बरसात के बाद कस्बे की सड़कंे पानी से लबालब हो गईं। यह बरसात फसलों के लिए सोने पर सुहागा है। नरमा, कपास , चावल व अन्य प्रकार की सब्जियों की फसलों को अमृत दान मिल गया है। क्षेत्र के जीबी, एलसी, बीजीएम व एमएसडी क्षेत्र में भी अच्छी बरसात के समाचार प्राप्त हुए हैं।
रायसिंहनगर । कस्बावासियों को मानसून की बरसात से काफी राहत मिली है। गुरुवार से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा था। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे। देर रात्रि से लेकर सुबह तक रुक रुक कर बरसात का दौर जारी रहा। बरसात से अधिकतर सड़कें जलमग्न हो गई। नगर पालिका ने आज सुबह पानी निकासी का कार्य शुरू करवाया गया।

No comments