Breaking News

निकासी न होने से क्रुद्ध लोगों का हंगामा

रायसिंहनगर । शुक्रवार को हुई बरसात के बाद वार्ड नंबर आठ जाट कॉलोनी में पानी की निकासी नहीं होने से आक्रोशित वार्डवासियों ने उपखंड कार्यालय के बाहर जोरदार हंगामा कर दिया। अपने कार्यालय पहुंचे एसडीएम को चेंबर में प्रवेश करने नहीं दिया गया।
आक्रोशित महिलाओं ने हाथ पकड़ गेट के बाहर ही रोक लिया। मौके पर पहुंचे आक्रोशित लोगों का कहना है कि लगातार नगर पालिका वार्ड में गंदे पानी की निकासी का स्थाई समाधान नहीं कर रहे हैं। इसके चलते वार्ड वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देर रात से शुरू हुई बरसात के बाद उनके घरों में पानी घुस गया है। पानी निकासी नहीं होने से उनके मकान पर गिरने का खतरा बना हुआ है। मामले को लेकर एसडीएम संदीप कुमार ने मौके पर अधिशासी अधिकारी संदीप बिश्नोई को बुलाया गया। दोनों पक्षों में हुई वार्ता के बाद तुरंत प्रभाव से  गंदे पानी की निकासी का निर्णय लिया गया।


No comments