Breaking News

नर्सिंग छात्रा आत्महत्या : अबोहर जीआरपी थाने पर उग्र प्रदर्शन

- जीआरपी के आश्वासन पर माने आक्रोशित लोग
- शीघ्र होगी आरोपियों की गिरफ्तारी
श्रीगंगानगर। निजी नर्सिंग कॉलेज की छात्रा कुसुम अग्रवाल द्वारा पंजाब के अबोहर में आत्महत्या किए जाने के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर परिजनों व सादुलशहर मंडीवासियों ने आज जीआरपी अबोहर के समक्ष उग्र धरना-प्रदशन किया। जीआरपी अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया है कि आरोपियों की तलाश करवाई जा रही है। शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी भी होगी।
जानकारी के अनुसार इस प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सादुलशहर के श्री दुर्गा मंदिर में आज सुबह मृतका के पिता जगदीश बंसल व पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप खीचड के नेतृत्व में भारी संख्या में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से पुरुष, महिलाएं एवं युवा एकत्रित हुये। यहां बैठक करने के बाद बड़ी संख्या में लोग अबोहर जीआरपी थाने का घेराव करने के लिए दर्जनों वाहनों से रवाना हो गये।
पालिका चेयरमेन बिशनकुमार, उपाध्यक्ष रामावतार यादव ने कहा कि 15 दिनों के इंतजार के बाद क्षेत्र की जनता सड़कों पर आ गई हैं। अब आत्महत्या प्रकरण के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही शांंत होंगे।
अबोहर जीआरपी के बाहर हुए प्रदर्शन में व्यापार मंडल प्रशासक सुखविन्द्र सिह लालगढिय़ा, पूर्व अध्यक्ष ईश्वरराय गर्ग, विशाल सेतिया, गिरधारी सरदारशहरिया, संदीप सिंगला, बार संघ के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष रविन्द्र मोदी, योग गुरू दर्शनसिंह, पार्षद स्वरूप जांगू उपस्थित थे।
इसके अलावा अमन मक्कड, अशोक वधवा, विधायक प्रतिनिधि संजय जांगिड़, राजकुमार बागडी, विजयपाल बिश्नोई, साहबराम खीचड,देवीदयाल गर्ग, प्रविन्द्र देवगन, पुनीत गोयल,पवन खीचड आयुष खीचड़, गुरतेज सिह,पार्षद नरेन्द्र खीचड़, ललित वाल्मीकि, परचून किरयाना संघ के अध्यक्ष आत्मा राम चावला, भाजपा नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र सिडाना, श्री अरोडवंश नवयुवक कल्ब के पूर्व अध्यक्ष साहिल बाघला, टिंकू गुम्बर, पूर्व पार्षद मोडूराम, रूपराम, घनश्याम बाल्मीकि, प्रेम गर्ग सहित काफी संख्या में नागरिक मौजूद थे। गौरतलब है कि कुमुम अग्रवाल ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट छोड़ा था। इसमें उसने श्रीगंगानगर के निर्वाण चेरीटेबल ट्रस्ट के कर्मचारी गौरव सेठी, सहपाठी मनप्रीत कौर व अजय सहित कई जनों पर आत्महत्या के लिए दुष्पे्ररित करने का आरोप लगाया था। जीआरपी अबोहर ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किया।
अबोहर जीआरपी को दस दिन का अल्टीमेटम
अबोहर उधर कुसुम अग्रवाल आत्महत्या मामले में जीआरपी अबोहर व प्रदर्शनकारियों के बीच आज दोपहर वार्ता हुई। वार्ता के दौरान जीआरपी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इस पर प्रदर्शनकारियों ने जीआरपी को दस दिन का समय दिया और वापिस लौट गये।
सादुलशहर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप खीचड़ ने बताया कि सादुलशहर का सर्वसमाज आज अबोहर में जीआरपी से न्याय मांगने आया है। जीआरपी अधिकारियों ने दस सदस्यों की कमेटी के साथ वार्ता की है।
वार्ता में जीआरपी ने बताया कि मुकदमे में नामजद तीनों आरोपियों को जांच में मुल्जिम मान लिया गया है।
इनके वारंट जारी हो चुके हैं। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।



No comments