Breaking News

पुरानी बीकानेर कैनाल के लिए 98 लाख देने पर सहमति

- विधायक गौड़ ने उठाया था मुद्दा
श्रीगंगानगर (एसबीटी)। राजस्थान सरकार ने पंजाब में स्थित पुरानी बीकानेर कैनाल की सफाई के लिए 98 लाख रु. देने पर सहमति जता दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर अब यह फाईल वित्त विभाग में चली गई है। अधिकारी को शीघ्र बजट जारी करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री अशेाक गहलोत ने वर्ष 2008 में भी गंगकैनाल के जीर्णोद्धार के लिए 446 करोड़ की राशि जारी की थी। विधायक राजकुमार गौड़ काफी समय से इस नहर की सफाई को लेकर प्रयासरत थे। उन्होंने विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाया और मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें इलाके की वस्तुस्थिति से अवगत करवाया।
यही कारण रहा कि पंजाब के अधिकारियों ने 98 लाख रु. की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताते हुए इस पर बजट जारी करने के निर्देश दिए।
विधायक गौर फिरोजपुर फीडर के निर्माण को लेकर भी लगातार प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री गहलोत के निर्देश पर फिरोजपुर फीडर के निर्माण के लिए पंजाब सरकार को डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके अलावा सरकार नहरों में आ रहे दूषित पानी को लेकर भी गंभीर है। पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह से इस सम्बंध में बातचीत की गई है। शीघ्र ही समस्या का समाधान निकाला जाएगा।


No comments